फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: न्यायालय के आदेश पर ससुर सहित चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली में बुधवार को न्यायालय के आदेश पर बदसलूकी के आरोप में ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट उपरवार निवासी सोनी पांडेय ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 14 अगस्त को प्रयागराज से दवा लेकर बस से घर लौट रही थी। इस दौरान ससुर ने अंदावा के पास बस रोककर उससे बदसलूकी की। उसे बस से उतारने का प्रयास किया। ससुर ने स्काॅर्पियो से जंगीगंज तक उसका पीछा किया। सूचना देने पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद विवाहिता ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर हंडिया प्रयागराज पकलोर निवासी ससुर राजेंद्र प्रसाद, बनकट उपरवार निवासी तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें