फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना थानाक्षेत्र के कलिंजरा में दो दिन पूर्व हुए युवक की हत्या की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हो रही है, हालांकि पुलिस अभी अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक के भाई ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कलिंजरा गांव में मंगलवार को अनिल कुमार गौतम उर्फ कलेक्टर की संदिग्ध हाल में फंदे से लटक कर मौत हो गई थी। छोटे भाई सुनील कुमार ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तीन दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से घटना हुई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि पीएम रिपोर्ट में फांसी लगने की पुष्टि हुई है। दूसरे बिंदुओं पर भी जांच चल रही है। दो से तीन दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें