फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बालश्रम में तीन नियोजकों पर केस, 12 को नोटिस

Tue, 19 Dec 2023 11:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बालश्रम रोकने के लिए श्रम विभाग की तरफ से 20 दिनों तक चले अभियान के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई। श्रम विभाग ने तीन नियोजकों पर दो थानों में विभागीय एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। श्रम कानूनों के तहत कार्य न कराने पर 20 से अधिक लोगों को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया है। स्पष्टीकरण न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानपुर जेपी सिंह ने बताया कि जिले में बीस नवंबर से दस दिसंबर तक चेकिंग अभियान चलाया गया। ईट-भट्ठा से लेकर कालीन कंपनियों में जांच की गई। भदोही, चौरी, औराई क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बच्चे काम करते मिले तो कुछ जगह मानक को दरकिनार कर काम कराने का मामला सामने आया। जांच के बाद चौरी थाने में दो व एक भदोही शहर कोतवाली में बाल श्रम अधिनियम के तहत तीनों नियोजकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि नाबालिग से काम कराते जो भी पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ विभागीय एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति के भवन व अन्य निर्माण कराने वाले 20 से अधिक को विभागीय नोटिस जारी की गई है। वह अपना अभिलेख निर्धारित तिथि के अंदर विभाग में प्रस्तुत करेंगे। ऐसा न करने वालों के खिलाफ विभागीय अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें