भदोही। पूर्वांचल के प्रमुख कालीन निर्यातक खान कार्पेट के संचालक मोहम्मद अली खां नहीं रहे। मंगलवार की देर शाम प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 78 वर्ष के थे। बुधवार दोपहर स्टेशन रोड स्थित आबाई कब्रिस्तान में उनको सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इससे पहले चौरी रोड स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में कालीन कारोबारी जुटे रहे। कालीन कारोबारियों ने कहा कि कालीन उद्योग के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। पारिवार के लोगों ने बताया कि वे कल प्रयागराज में थे। जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। मोहम्मद अली खां ने अपने कालीनों के दम पर कारोबार को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। एक दौर ऐसा भी था कि उनके नाम से लोग भदोही जिले को पहचानते थे।