फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कालीन नगरी ने योग से निरोग रहने का सीखा मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को कालीन नगरी योगमय हो गई। पार्कों, सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, महाविद्यालयों में योग शिविर आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने योग के जरिये निरोग रहने का मंत्र सीखा और इसे अपने जीवन का जरूरी हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में सांसद रमेश चंद्र बिंद, विधायक दीनानाथ भाष्कर, डीएम गौरांग राठी, सीडीओ यशवंत कुमार सिंह, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में योगाभ्यास किया। पंतजलि योग पीठ के पूर्वी यूपी प्रभारी संदेश योगी और जिला प्रभारी धीरज सिंह ने लोगों को योगासनों का सामूहिक योगाभ्यास कराया। उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण भी दिखाया गया। सांसद ने कहा कि योग से हमारा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से योग की कीर्ति विश्व के 180 देशों में फैल चुकी है। डीएम की 70 वर्षीय माता राजकुमारी राठी ने भी योगाभ्यास किया। प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार आर्य के नेतृत्व में स्वच्छ गंगा मिशन के तहत वन वर्ल्ड-वन हेल्थ, वसुधैव कुटुबकम की थीम पर सेमराधनाथ धाम में आयोजित रामायण मेला/लवकुश जन्मोत्सव मेले में आए श्रद्धालुओं के साथ गंगा तट पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, डीपीआरओ राकेश यादव, उपायुक्त मन रेगा राजाराम, एसडीएम ज्ञानपुर आकाश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव आदि रहे। जिला जेल में जेलर राजेश वर्मा के नेतृत्व में योग दिवस का आयोजन किया गया। इसी तरह भदोही में नई बाजार मार्ग, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रेम बहादुर सिंह पब्लिक स्कूल, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से योग शिविर लगाए गए। जहां योग साधकों ने लोगों को योग के फायदे बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें