कार्डधारकों को 25 तक मिलेगा राशन
ज्ञानपुर। जिले में अप्रैल माह का राशन अब 25 अप्रैल तक कोटे की दुकानों से बंटेगा। अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग अनिल कुमार ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को आपूर्ति विभाग को भेजकर इस निर्देश का पालन कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि रुटीन में पांच से 18 तारीख तक राशन का वितरण किया जाता है। महामारी के कारण कार्डधारकों के न पहुंचने पर 22 अप्रैल तक तिथि बढ़ाई गई। इसके बावजूद अभी काफी अधिक संख्या में कार्डधारक राशन से वंचित हैं। राशन का लाभ कार्डधारकों को हर हाल में मिले, इसके लिए 25 अप्रैल तक तिथि बढ़ाई गई है। वितरण पर विभागीय इंस्पेक्टर पूरी नजर रखेंगे और कोटेदार किसी तरह की लापरवाही से बचेंगे। कोटे की दुकानों पर सैनिटाइजर, साबुन, पानी की उपलब्धता बनी रहेगी।