मोहनिया । चैनपुर थाना अंतर्गत भुवालपुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में कार सवारभभुआ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार निवासी रमेश गुप्ता की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। कहा है कि हत्या के बाद कार में तोड़फोड़ कर दी गई, जिससे मामला दुर्घटना का लगे। पुलिस ने शव को का पोस्टमार्टम कराने के बाद में उसे परिजनों को सौंप दियाहै। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद