फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तर्पण करने गया जा रहे लोगों की कार कंटेनर से भिड़ी, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर औराई के पास मुख्य लेन पर खड़े कंटेनर में एक कार पीछे से आकर टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को औराई सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उनको वाराणसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान चालक विंध्येश्वरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से दो वाहनों में सवार नौ लोग शनिवार को बिहार के गया में पितरों के श्राद्ध के लिए जा रहे थे। उन्होंने पहले प्रयागराज में संगम में स्नान किया।
वहां से वाराणसी के लिए रवाना हुए। वाराणसी के पिशाचमोचन में पिंडदान करने के बाद उनको गया जाना था।
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन पर औराई के पास एक चालक मुख्य लेन पर कंटेनर खड़ा कर एटीएम से पैसा निकालने गया था। आगे चल रही एक कार पीछे से कंटेनर टकरा गई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण उसके परखचे उड़ गए। हादसे में शहडोल जिले के मिखलपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन सिंह (64) व ममरा गांव निवासी शिक्षक श्यामसुंदर (50) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तेंदु टोला निवासी चालक विंध्येश्वरी (50) और रूपा सिंह (62) को तुरंत औराई सीएचसी भेजा गया। दोनों की हालत नाजुक होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। विंध्येश्वरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की खबर सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक विजय यादव ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ितों की तहरीर पर कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें