फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गलत लेन से जा रही कार कंटेनर से टकराई, युवती की मौत

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : मृतका स्व​प्निल तिवारी।
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज के छतमी बिहसपुर हनुमान मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के अंडरपास के ऊपर दक्षिणी लेन पर बृहस्पतिवार की रात गलत दिशा से आ रही एक कार कंटेनर से टकरा गई। इससे कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाराणसी के आवास विकास कॉलोनी लालपुर, पांडेयपुर निवासी रविंद्र त्रिपाठी (32) अपनी दोस्त रामदत्तपुर, लालपुर, पांडेयपुर निवासी अंजली वर्मा पुत्री सोमनाथ वर्मा के साथ प्रयागराज माघ मेले में गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों माघ में स्नान करने के बाद घर लौट रहे थे। प्रयागराज से वापस लौटते समय वे उत्तरी लेन पर किसी होटल पर खाने के लिए रूके थे। वहां से दोनों उत्तरी लेन के ही किसी कट पॉइंट से हाईवे पर चढ़ गए। बताया जा रहा है गलत लेन और रात का समय होने के बाद भी कार की रफ्तार तेज थी। छतमी बिहसपुर हनुमान मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के अंडरपास के ऊपर दक्षिणी लेन पर उनकी कार एक कंटेनर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार युवती अंजली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, युवक रविंद्र त्रिपाठी (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाया। प्रभारी निरीक्षक शैलेष राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें