फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। पूर्वाेत्तर रेलवे के नुआंव गांव के समीप सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से दवा लेने जा रही 70 वर्षीय वृद्धा भगना देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बारीगांव निवासी सेवा गौतम की पत्नी भगना देवी सोमवार सुबह नुआवं गांव के सामने दवा लेने के लिए जा रही थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय कुछ दूर पर उसे ट्रेन आती दिखी, लेकिन डबल ट्रैक होने से वह समझ नहीं सकी ट्रेन उसी की पटरी पर आ रही है। दूसरे रेल ट्रैक पर पहुंचने के बाद वह दुबारा वापस पहले रेल ट्रैक पर आ गई। उसी दौरान बनारस से प्रयागराज जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह घोसिया के निजी कंपनी में घरेलू सहायक का काम करती थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का भोगांव घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें