महाराजगंज। औराई थाना क्षेत्र के कटका गोदाम के पास शुक्रवार की सुबह उस समय चीखपुकार शुरू हो गई जब बैरियर से टकराकर कार पलट गई। इसमें चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर बाबूसराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुकुलपुर गांव निवासी आशुतोष शुक्ला, विपिन शुक्ला, केडी शुक्ला कार पर सवार होकर वाराणसी दवा खरीदने जा रहे थे। कटका गोदाम के पास पहुंचने पर चालक सर्वेश शुक्ला ने जैसे ही ट्रक से ओवरटेक करने का प्रयास किया, कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन सिक्सलेन के बैरियर से टकराकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पलटने के बाद कार काफी दूर तक घिसटती गई।