लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पहुंचे थे। भदोही के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए एक स्वर्ण समेत सात पदक हासिल कर लिया। इसमें लंबी कूद में शिवा यादव को स्वर्ण पदक, भाला फेंक में ज्योति ने रजत पदक, गोला फेंक में लवकुश यादव रजत पदक, दो किमी दौड़ में वीरेंद्र यादव कांस्य पदक, 400 मीटर में ममता मौर्य कांस्य पदक, तीन हजार मीटर में आशीष को कांस्य, पांच हजार मीटर में विलियम शेक्सपियर ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ी प्यारे लाल राजभर और अशोक गुप्ता के नेतृत्व में गई थी। शनिवार को जिले में आने पर जिला ओलंपिक संघ के महासचिव राजेंद्र कुमार दूबे के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर राजन कन्नौजिया, दुर्गा प्रसाद, विजय नारायण वर्मा, प्रतीक कुमार आदि मौजूद रहे।