फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड के खिलाफ चला अभियान, 12 ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोडिंग के खिलाफ रविवार को परिवहन और खनन विभाग की टीम ने अभियान चलाया। ओवरलोड में 12 ट्रकों को सीज किया गया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार और खनन अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में धौरहरा, गोपीगंज और औराई अंडरपास के पास बालू लादकर आने वाले ट्रकों की जांच की गई। जांच के दौरान 12 ट्रक ओवरलोड मिले। ट्रक को सीज कर औराई और गोपीगंज कोतवाली के सुपुर्द किया गया। वहीं दूसरी ओर कार्रवाई को लेकर ट्रक चालकों में नाराजगी है। कुछ ट्रक मालिकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यदि ट्रक किसी पेट्रोल पंप ढाबे पर भी खड़ा है तो वहां भी संयुक्त टीम जाकर वाहनों की फोटो लेकर एक से तीन लाख तक का चालान कर रही है। अभी तो कोरोना की मार से ही ट्रांसपोर्टर नहीं उबर पाए थे, और अब इन संयुक्त टीम की जांच से उनका सारा व्यापार रोजी रोजगार बंद होने के कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें