फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाजार में कैमरे की नजर, अपराधी बच नहीं पाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बाजार में अपराध करके भागना आसान नहीं होगा। सीसी कैमरों के फुटेज से उनकी पहचान करके तुरंत गिरफ्तारी हो सकेगी। आपरेशन दृष्टि के तहत पुलिस ने बाजारों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। ग्रामीण एवं मुख्य बाजारों में संवेदनशील 120 से अधिक स्थानों को सीसी कैमरे लगाए गए हैं.। इससे दुकानों में होने वाली चोरी एवं उचक्कागिरी की घटनाओं में पुलिस को सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर आपरेशन दृष्टि के तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों, तिराहे, प्रतिष्ठानों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीकैमरे लगाए जा रहे हैं। आपरेशन दृष्टि के तहत सार्वजनिक स्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, पेट्रोल पंप, बाजारों और मार्गों की सतत निगरानी शुरू हो गई है। सीसी कैमरे से अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और आपराधिक घटनाओं के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सीसीटीवी कैमरों के विवरण को सूचीबद्ध कर बीट आरक्षी व थाना प्रभारी के माध्यम से नियमित निगरानी की जा रही है। यूपी 112 कंट्रोल रूम में ऑपरेशन दृष्टि का कंट्रोल रूम स्थापित कर कैमरों के फुटेज का किया विश्लेषण भी किया जा रहा है।
अभियान के तहत थाना भदोही के कुशियारा तिराहा, सर्रोई बाजार, गजिया पुल के नीचे, नगर पालिका भदोही, पायल टॉकीज तिराहा आदि स्थानों पर उच्च गुणवत्ता के कुल 35 कैमरे लगाए जा चुके हैं। सुरियावां के महजूदा बाजार, कुसौली जन सेवा केंद्र, पाली तिराहा पेट्रोल पंप, नागमलपुर टेंट की दुकान आदि स्थानों पर कुल 40 कैमरों को स्थापित किया जा चुका है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि अब तक कुल 120 कैमरे लग चुके हैं। आगे भी कुछ चिन्हित स्थानों पर लगाया जाएगा। इससे बेहतर पुलिसिंग करते हुए विशेषकर महिलाओं में सुरक्षा की भावना जागृत की जा सकेगी। समाज के सभी वर्ग के लोगों से संपर्क कर ऑपरेशन दृष्टि के तहत सीसी कैमरों को लगाने के अभियान में सहभागिता की अपील की जा रही है। पूर्व से स्थापित सीसी कैमरों को उनके मालिक से संपर्क कर उसे सड़क की तरफ कराया जा रहा है। सुरियावां थानाक्षेत्र के प्रमुख ग्रामीण बाजार मतेथू, दानुपूर, बसवापुर आदि स्थानों पर सीसी कैमरे लगा दिए गए हैं।

सीसी कैमरों की मदद से अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। इससे अपराध रोकने में मदद मिल रही है। चौरी में लूट, औराई में व्यापारी की हत्या, लालानगर में युवती की हत्या कर शव जलाने समेत 10 से अधिक मामलों में अपराधियों को सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर पकड़ा गया है।- डॉ. तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें