फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सबसे लंबा छक्का मारकर अनुराग ने जीती बिग सिक्स चैलेंज-2026

विज्ञापन
बिग सिक्स चैलेंज प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कार देते नोमान सिद्दीकी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
भदोही। एनएनएस क्रिकेट अकादमी सुरियावां की ओर से सुरियावां में हुए दो दिवसीय बिग सिक्स प्रतियोगिता-2026 कुरौना के अनुराग गुप्ता के नाम रही। उन्होंने 106 मीटर लंबा छक्का मारकर मैदान पर मौजूद हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरियावां के हनीफ मोहम्मद और वेद मौर्या क्रमश: 100 मीटर और 85 मीटर लंबा छक्का मार कर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को शुरू हुए दो दिवसीय बिग सिक्स प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। संयोजक आरिफ हुसैन ने बताया कि पहले दिन अंकुर गुप्ता ने 100 मीटर और हनीफ मोहम्मद ने 95 मीटर लंबा छक्का मारकर दूसरे राउंड में जगह बना ली थी। दूसरे दिन अंकुर गुप्ता ने मिले दो गेंद में एक छक्का 106 मीटर का मार दिया। वहीं, हनीफ मोहम्मद ने अपने मिले दो गेदों में 100 मीटर लंबा छक्का मार दिया। वेद मौर्या जो शनिवार को बेहतर प्रदर्शन किया था उन्होंने फाइनल राउंड में 85 मीटर लंबा छक्का मार कर तीसरा स्थान हथिया लिया। रविवार की शाम को आयोजित भव्य समापन समारोह में नोमान सिद्दीकी और अफरोज अंसारी ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। कहा कि क्रिकेट सौहार्द का प्रतीक तो है ही, मनोरंजन का साधन भी बना है। संयोजक अरिफ हुसैन एवं इसराइल अंसारी ने अतिथियों और सभी खिलाड़ियों का आभार जताया। कोच सूरज और मोहम्मद उमर का भी खासा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें