फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव: शिवशंकर बहुपुरा के प्रधान निर्वाचित

विज्ञापन
डीघ के बहुपुरा उप चुनाव में निर्वाचित प्रधान शिवशंकर यादव को प्रमाणपत्र देते निर्वाचन अधिकारी स - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में प्रधान की एक सीट पर हुए उप चुनाव में शिवशंकर यादव ने बाजी मार ली। शुक्रवार को मतगणना में प्रतिद्वंदी फोटो देवी को 29 मतों से हरा दिया जबकि सदस्य की एक सीट पर प्रेमचंद्र कांटे के मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रहे। अभोली के आनंदडीह में बीडीसी की एक सीट पर लाल कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ बजे डीघ ब्लॉक में ग्राम प्रधान की एक सीट के लिए मतगणना शुरू हुई। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती समर्थक अपनी-अपनी जीत का दावा करते। सुबह 10.30 बजते-बजते शिवशंकर यादव के जीत की घोषणा कर दी गई। शिवशंकर को 540 और फोटो देवी को 511 मत मिले। शिवशंकर ने 29 मतों से हराया। जीत के बाद समर्थकों ने एक दूसरे को माला पहनाकर स्वागत किया। बीडीओ सुरेंद्र यादव ने जीत का प्रमाणपत्र दिया। ग्राम प्रधान को कोइरौना थाना प्रभारी जेपी यादव ने अपने वाहन में बैठाकर सुरक्षित घर तक पहुंचाया। इसी तरह ज्ञानपुर ब्लॉक में सदस्य की एक सीट की मतगणना आधे घंटे में ही समाप्त हो गई। परशुरामपुर के वार्ड दो में प्रेमचंद्र 73 और समरजीत 65 मत पाए। मात्र आठ ओट से प्रेमचंद्र चुनाव जीत गए। अभोली ब्लॉक के आनंदडीह में क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 26 के लाल कुमार निर्विरोध निर्वाचित। बताते चलें कि डीघ के बहुपुरा में ग्राम प्रधान कन्हैयालाल निषाद की हत्या के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें