फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन की खरीददारी से रोशन दिवाली बाजार

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में एक दुकान पर बर्तन खरीदता युवक। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। इस बार दीपावली पर खासा उत्साह देखा जा रहा है। धनतेरस से पहले लोग खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। लोग अभी से बर्तनों की खरीदारी करने लगे हैं। भदोही, गोपीगंज, ज्ञानपुर, सुरियावां, दुर्गागंज, चौरी, जंगीगंज, औराई आदि बाजारों में बर्तन की दुकानों पर नइ वैराइटी के बर्तन आ चुके हैं। कई दुकानदार ऑफर भी दे रहे हैं। गोपीगंज के बर्तन व्यवसायी कमल कौशल ने बताया कि दो सालों में कोविड के कारण व्यापार अच्छा नहीं था, लेकिन इस बार पहले से ही लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्राहकों को डिजाइनर बर्तन खूब भा रहे हैं। लोग घरेलू उपयोग के साथ-साथ पूजा के बर्तन भी खरीद रहे हैं। भदोही कटरा बाजार के सुरेश यादव का कहना है कि धनतेरस पर बाजार गुलजार रहता है। खासकर महिलाएं बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए निकलती है। उन्हें आकर्षक और नए-नए डिजाइन पसंद आते हैं। इस बार मार्केट में बर्तनों के सेट के नए-नए डिजाइन आए हैं, जो लोगों को पसंद आ रहे हैं। ज्ञानपुर के व्यापारी अशोक कुमार बताते हैं कि त्योहारों पर इस बार खासा उत्साह देखा जा रहा है। बर्तनों का बाजार धनतेरस पर खुब चलता है। इसको देखते हुए कई नए आइटम लाए गए हैं। बर्तनों की अलग-अलग और डिजाइन लोगों को पसंद आ रही है। स्टील और तांबे के बर्तन लोगों को काफी पसंद आते हैं, ज्यादातर लोग इन्हें खरीदते हैं। बड़े शिव मंदिर के पुजारी शरद पांडेय बताते हैं कि धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने से परिवार में सुख, समृद्धि आती है। मां लक्ष्मी केे समर्पित इस त्योहारों पर नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें