गोपीगंज के पश्चिम मोहाल में गरीबों को कंबल वितरित करते उद्यमी रतनलाल अग्रहरि।
- फोटो : BHADOHI
लालानगर। गोपीगंज नगर के पश्चिम मोहाल में मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने एक हजार से अधिक असहाय परिवारों में कंबल का वितरण किया। मुख्य अतिथि कोतवाल केके सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, मजदूर और असहाय परिवारों की मदद करने से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों में सभ्रांतजनों के आगे आने पर मनोबल बढ़ता है। प्रमुख व्यवसाई रतनलाल अग्रहरी ने कहा कि उनकी तरफ से जल्गद ही गरीबों को कंबल दिया जाएगा। इस मौके पर संत केशव कृपाल, घनश्यामदास गुप्ता, सुंदरलाल अग्रहरी, राकेश अग्रहरी, अखिलेंद्र बघेल, रमाकांत गुप्ता, सिराज अख्तर, कृष्णकुमार गुप्ता, मिथिलेश अग्रहरि, दीपक, दिनेश उमर, जितेंद्र गुप्ता आदि रहे।