फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पवनी गांव जाने वाले रास्ते पर दोनों तरफ उगीं झाड़ियां

विज्ञापन
झाड़ियों से घिरा दरियाबाद-पवनी मार्ग, हादसों को दे रहा दावत
विज्ञापन
। क्षेत्र के दरियाबाद मुख्य मार्ग से पवनी गांव जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क के दोनों ओर झाड़ियों के कारण हादस का डर है।
विज्ञापन

मार्ग के दोनों ओर झाड़ियां इतनी अधिक बढ़ गई हैं कि कई स्थानों पर सड़क का किनारा तक दिखाई नहीं देता। इससे सामने से आने वाले वाहनों को लेकर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के दरियाबाद पवनी मार्ग पर 12 से अधिक गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग बाइक, साइकिल और अन्य वाहनों से इस मार्ग से गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई नहीं कराई जा रही है। इस संबंध में क्षेत्र के रामधीर यादव, अमरजीत यादव, मुकेश राय, संतोष राय, मनोज मिश्रा, सुशील कुमार का कहना है कि दरियाबाद-पवनी मार्ग के दोनों ओर फैली झाड़ियों की सफाई कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को शिकायत पत्र दिया गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।
इस बाबत सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रामेश्वर सिंह का कहना है कि शीघ्र ही सड़क के दोनोंं ओर उगीं झाड़ियों की कटाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें