फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खाली प्लाट में बाक्स में मिला युवती का जला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज(भदोही)। कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के समीप शनिवार को खाली पड़े प्लाट में बाक्स में बंद किशोरी का जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन संग कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव का काफी हिस्सा जलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम को लालानगर निवासी सौरभ कुमार शौच के लिए टोल प्लाजा के समीप स्थित प्लाट के समीप गया। उसकी निगाह एक जले हुए बाक्स पर पड़ी । नजदीक जाने पर उसमें एक किशोरी का शव दिखा। इसकी सूचना उसने पीआरबी पुलिस को दी। पीआरबी पुलिस के साथ सदानंन्द सिंह प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव का ज्यादातर हिस्सा जला होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटनास्थल पर शव कब लाया गया, कौन लाया होगा इन सब बातों पर जांच चल रही है। किशोरी के दोनों पैर को रबड़ से बांधा गया है। चेहरे को पूरी तरह से जला दिया गया है, ताकि किशोरी की पहचान न हो सके।
फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस आस पास के दुकानों पर लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई है। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी राजेश भारती भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया कहीं अनयत्र हत्या कर शव यहां जलाया गया है। उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे को पूरी तरह जलाया गया है। शिनाख्त के लिए शव को रखा जाएगा। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। दोषियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें