फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कब्रिस्तान में नवजात का शव दफनाने से रोका, राजस्व विभाग की टीम ने चार घंटे में मामला सुलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौली गांव स्थित कब्रिस्तान में शुक्रवार को सुबह 6 बजे नवजात के शव को दफनाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। एक व्यक्ति ने जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला देकर कब्र खोदने से रोक दिया। इससे तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। चार घंटे बाद मामले का समाधान कराया। नरौली गांव निवासी सेराज सलमानी ने बताया कि नवजात नातिन की मृत्यु होने के बाद उसके शव को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए सुबह कब्र खोद रहे थे। तभी पास के एक व्यक्ति ने विरोध किया। कहा कि संबंधित भूमि का न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। विवाद की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और जमीन स्थिति स्पष्ट करने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाया। राजस्व विभाग का रिकॉर्ड देखने के बाद लेखपाल अरुण अवस्थी ने बताया कि संबंधित भूमि कब्रिस्तान की है। एक वर्ष पूर्व उसकी नाप कराई गई थी। जांच और बातचीत के बाद दोनों पक्षों की सहमति बनी, जिसके बाद लगभग चार घंटे की देरी के बाद नवजात के शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें