कपूरीपट्टी गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर 15 हजार नकदी समेत हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि गांव निवासी बलभद्र सिंह के घर के पीछे से चोर छत पर चढ़े और सो रहीं महिलाओं के कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। दूसरे कमरों का ताला तोड़कर सूटकेश उठा ले गए। भुक्तभोगी के मुताबिक चोरों ने 15 हजार नकदी के अलावा अंगूठी और कपड़े आदि उठा ले गए। सुबह घर से थोड़ी दूर अरहर के खेत में अटैची टूटी हालत में मिली। इसके बाद भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पहुंची मोढ़ चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया।