फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेनपुलिंग में 10 मिनट खड़ी हुई अप बुंदेलखंड एक्सप्रेस

विज्ञापन
सुरियावां स्टेशन पर चैनपुलिंग के बाद रूकी बुंदलेखंड एक्सप्रेस। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
सुरियावां। उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेलखंड पर सुरियावां स्टेशन के पास अवैध वेंडरों के अप बुंदेलखंड एक्सप्रेस को लगभग 10 मिनट तक रोक देने से यात्री परेशान रहे। स्टेशन कर्मचारियों के साथ गार्ड ने कड़ी मशक्कत कर प्रेशर पाइप को ठीक किया तब ट्रेन रवाना हो सकी। सुरियावां स्टेशन से वाराणसी के लिए यात्रा कर रहे प्रभुदत्त ने बताया कि एक्सप्रेस स्टेशन पर ठहराव लेकर आगे बढ़ रही थी उस समय किसी को बैठाने के लिए किसी ने चेनपुलिंग कर दी। यात्री सावित्री देवी, सुमन ने बताया कि चेनपुलिंग करने वाले तब तक नजर नहीं आते जब तक ट्रेन चल नहीं देती। ट्रेन के खड़ी रहने पर पूर्वी फाटक भी उतने ही देर तक नहीं खुला जब तक ट्रेन खड़ी थी। ठंड और कोहरे में गृहस्थी का सामान लेने सुरियावां बाजार आ रहे बाइक सवार मूलचंद ने कहा कि चेनपुलिंग होने पर कोई भी रेलवे सुरक्षा कर्मी नहीं दिखता। स्टेशन अधीक्षक एलबी राम ने बताया कि इस तरह के मामलों में कई बार प्रयागराज और वाराणसी कंट्रोल को जानकारी दी जा चुकी है। चेनपुलिंग में खड़ी अप बुंदेलखंड एक्सप्रेस की प्रेशर पाइप लगभग 10 मिनट बाद ठीक होने पर आगे बढ़ाई जा सकी। आरपीएफ कंट्रोल प्रभारी लखनऊ अरविंद सिंह ने आरपीएफ पोस्ट जंघई और भदोही से अवैध वेंडरों पर कार्रवाई कराने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें