फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। क्षेत्र के चकपड़ौना में स्थित जय गुरुदेव आश्रम के सामने हुए अतिक्रमण को हाईवे प्राधिकरण और पुलिस की संयुक्त टीम ने हटवाया। टीम ने चेताया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जय गुरुदेव आश्रम के प्रेम शंकर मौर्य ने आश्रम तक गाड़ियां न जाने की स्थिति में अतिक्रमण को जिम्मेदार ठहराते हुए हाईवे प्राधिकरण से शिकायत की थी। शिकायत के बाद हाईवे प्राधिकरण प्रबंधक छगन सिंह समेत गोपीगंज कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटाया। टीम ने अतिक्रमण के आरोपी मदनपुर निवासी कमला शंकर बिंद के टिन शेड को ढहाते हुए और तार को भी हटाया। एनएचआई मैनेजर छगन सिंह ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर कई बार शिकायत मिली थी। पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाया गया है। अगर हाईवे प्राधिकरण की जमीन पर कब्जे की सूचना मिली तो कार्रवाई की जाएगी।्र
विज्ञापन



औराई। औराई बस स्टेशन के सामने कुछ दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के मना करने के बाद भी वे अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन मास्टर ने आरएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।



प्रयागराज से वाराणसी के मध्य औराई बस स्टेशन पर हर रोज 90 से अधिक बसों का आवागमन होता रहता है। यहां यात्रियों का भी आना-जाना लगा रहता है, लेकिन मनबढ़ दुकानदारों ने बस स्टेशन के सामने ही अतिक्रमण कर लिया है। इससे कानपुर, प्रयागराज, बरेली, मध्य प्रदेश समेत विभिन्न प्रांतों से होकर आने वाली बसें जब स्टेशन पर रुकती हैं तो यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। बस स्टेशन मास्टर रवि शंकर पांडेय ने जब दुकानदारों को वहां से दुकान हटाने के लिए कहा तो वे उलझ गए। कहा कि आपको जो करना हो करें हम दुकान नहीं हटाएंगे। स्टेशन मास्टर ने बताया कि आरएम को लिखित सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें