फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बीटेक के छात्र की मौत,एक घायल

विज्ञापन
मृत बीटेक छात्र आलोक यादव की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार देर शाम माधोरामपुर-अमवां के पास हुए सड़क हादसे में जिला पंचायत सदस्य के बेटे और बीटेक के छात्र की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। परिजन पुलिस को बिना बताए शव को घर लेकर चले गए। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां स्वास्थ्य में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। औराई थाना क्षेत्र के जाठी निवासी और जिला पंचायत सदस्य सूबेदार यादव का पुत्र आलोक यादव सचिन (21) अपने साथी शिवम यादव (20) के साथ बाइक से शुक्रवार को देर शाम माधोपुर-अमवा की ओर आ रहा था। अमवा के पास पहुंचने पर एक ट्रक के धक्के से दोनों युवक बाइक समेत गिर कर घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आलोक यादव उर्फ सचिन को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल शिवम यादव को इलाज के लिए भर्ती किया। हालत में सुधार न होने पर उसे प्रयागराज रेफर किया। मृतक आलोक बीटेक का छात्र भी था। तीन भाइयों में सबसे छोटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं दूसरी ओर परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गोपीगंज कोतवाली प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें