फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 में बसपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार : बागड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं ने समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को डंगहर स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में की। अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी इंदल राम ने की। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी विनोद कुमार बागड़ी ने मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिलों की जिला, विधानसभा, सेक्टर व बूथ स्तरीय संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। कहा कि बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व में पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि बसपा सरकार में नीतियां गरीब, शोषित, वंचित और दलित वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाती थीं। इस दाैरान मंडल प्रभारी गुड्डू राम, लालू प्रसाद गौतम, महेंद्र कुमार, सुरेंद्र मौर्य, जिलाध्यक्ष अलगू राम भारती, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राइन, ग्राम प्रधान अवध नारायण विश्वकर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान सोनभद्र जिलाध्यक्ष अनीश भारती, भदोही जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें