फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर कार्यप्रणाली में लाएं सुधार, तय समय पर हो काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जेपी निषाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पात्रों तक पहुंचाएं। अधिकारी अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाकर इमानदारी से काम करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होगी। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्य, लंबित परियोजनाओं की समीक्षा के समय अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभाग के निर्माण एवं विकास कार्य दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजनाओं में अपात्रों का चयन किसी भी दशा न हो। मनरेगा, जल संरक्षण के कार्य, विभिन्न पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, विद्युत विभाग, फसल बीमा, जननी सुरक्षा, नई सड़कों का निमार्ण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश को सुरक्षित करने संबंधी किए गए कार्यों की समीक्षा की। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। कोविड-19 की तीसरी लहर की तैयारी को देखा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, डीएम आर्यका अखौरी, एसपी रामबदन सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें