फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु शेड के नाम पर मांगी रिश्वत, आडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर है, लेकिन अधिकारी से लेकर कर्मचारी उसका पलीता लगा रहे हैं। ताजा मामला औराई ब्लॉक का सामने आया है। जहां अस्थायी गौशाला संचालक से पशु शेड के भुगतान को लेकर रिश्वत मांगी गई। एक जेई और सचिव की ओर से मांगी गई रिश्वत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में एमबी तैयार करने के एवज में एक अभियंता ने आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। पीड़ित पशु पालक ने बताया कि लक्ष्मणा गांव में चार पशु शेड का निर्माण कराया जाना था, जिसमें कुछ का निर्माण कराया गया लेकिन शेष अपूर्ण है। ऑडियो में रोजगार सेवक द्वारा कहा जा रहा है कि एमबी के लिए इंजीनियर को आठ हजार रुपये दिया गया। जिसने भी दिया उसका पूरा भुगतान हो गया। ग्राम पंचायत अधिकारी मास्टर रोल बनाने के लिए कमीशन मांग रहे हैं, जब तक उनका शेयर नहीं मिलेगा तब तक भुगतान संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें