फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा के साथ बारिश से फूली किसानों की सांस, बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवाओं के साथ मंगलवार को बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। सुबह और दोपहर में हुई बारिश से किसानों की सांस फूलने लगी। अगैती पक कर तैयार धान की फसल की हालत देखकर किसान चिंतित हो उठे हैं। पानी में गिरी फसलों से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। बारिश से नगर के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से कालीन नगरी में बारिश होना बताया जा रहा है। अक्तूबर के महीने में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को करीब एक घंटे हल्की बारिश संग तेज हवा चली तो मंगलवार को भोर और दोपहर में आधे-आधे घंटे तेज बारिश हुई। इससे ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां आदि नगरों में कई स्थानों पर पानी भर गया। जलभराव और कीचड़ से सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया। अभोली, सुरियावां, चौरी, अभोली क्षेत्र में खेतों में फसल गिर गई, जबकि कई स्थानों पर खेतों में एक फीट तक पानी भर जाने से धान की कटाई मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें