भोर में परिवार वाले जागे तो मेन गेट का शटर टूटा देख अवाक रह गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है।
राजा बाजार मोहल्ला निवासी राजा राम मोदनवाल की बीआरसी के समीप किराना और मोबाइल की दूकान है।
प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। देर रात आए चोर मेन गेट का ताला तोड़कर मोबाइल और किराना की दूकान के गल्ले से 18 हजार नकदी, कमरे से सोने की एक चेन, एक पायजेब, दो सूटकेस में रखे कपड़े और एक मोबाइल सेट उठा ले गए।
भोर में घर की महिलाएं जागीं तो घर का ताला टूटा देख परेशान हो गए। शोरगुल मचाने के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
घटना के संबंध में परिवार वालों के मुताबिक करीब एक लाख की चोरी हुई है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
उधर इस बावत कोतवाली प्रभारी रमेश पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।