फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मंडलीय वॉलीबाॅल में बालकों की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भदोही की बालक वर्ग अंडर-17 व अंडर-14 की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। एक सितंबर को मिर्जापुर के नेशनल इंटर कॉलेज हांसीपुर, मिर्जापुर में हुई प्रतियोगिता में जनपद की अंडर-19, 17 व 14 की बालक व बालिका टीम ने प्रतिभाग किया। इसमें अंडर-17 व अंडर-14 बालक वर्ग में भदोही के कर्मादेवी बनवारी लाल इंटर कॉलेज की पूरे मटुका की टीम विजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में अंडर-19 की श्रीनारायण इंटर कॉलेज धनतुलसी की टीम उपविजेता रही। जिला क्रीडा सचिव चंद्रबली सिंह ने बताया कि दोनों विजेता टीमों का चयन राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कोच रवींद्र कुमार मिश्र, विनोद कुमार यादव, चंदन कुमार मौर्य, डॉ. हरिश्चंद्र यादव व राजेश सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें