फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बनाई जाएंगी 60 स्कूलों की चहारदीवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में दो करोड़ 40 लाख की लागत से 60 परिषदीय विद्यालयों की बाउंड्री बनाई जाएगी। जिससे पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित होकर रहेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के भेजे प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। एक-एक स्कूल के लिए चार-चार लाख रूपये भेजा गया है। विभाग संबंधित विद्यालयों को यह धनराशि भेजकर दो से ढाई महीने में कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। करीब 100 से अधिक विद्यालयों की बाउंड्री मनरेगा से बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालय हैं। आपरेशन कायाकल्प और कंपोजिट ग्रांट से स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं में भले ही सुधार हो रहा है, लेकिन अब भी 170 के करीब स्कूलों में बाउंड्री नहीं है। इससे बच्चों की सुरक्षा का भय बना रहता है। तालाब-पोखरे और सड़कों के किनारे स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक के साथ शिक्षक भी चिंतित रहते हैं। नदियों के सीमावर्ती स्कूलों में तो कभी कभार जंगली जानवर भी पहुंच जाते हैं। सुरक्षा मानकों के तहत विद्यालयों में बाउंड्रीवाल होना जरूरी है। इससे इतर जिले के 170 स्कूल ऐसे हैं, जिनकी बाउंड्री ही नहीं है। इनमें 105 प्राथमिक और 65 पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। गौर करने वाली बात है कि बाउंड्रीवाल विहीन ज्यादातर स्कूल या तो सड़क के किनारे स्थित हैं अथवा तालाब-पोखरों से सटे हुए हैं। मध्यावकाश में जब विद्यार्थी एमडीएम खाने के बाद खेलने जाते हैं, तो चिंता और बढ़ जाती है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से छह महीने पूर्व बाउंड्री निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिसको अब स्वीकृति मिली है। जिससे बाउंड्री विहीन 60 विद्यालयों की स्थिति सुधर सकती है। भदोही ब्लॉक के परषोत्तमपुर में प्राथमिक विद्यालय, अनेगपुर, कनकपुर, रामचंद्रपुर सहित विद्यालय ऐसे हैं जहां अभी तक चहारदीवारी बनने का इंतजार है।
-
इनसेट
60 विद्यालयों की बाउंड्री निर्माण के लिए करीब दो करोड़ 40 लाख स्वीकृत हुआ है। एक-एक स्कूल के लिए चार-चार लाख जारी किया गया है। करीब 100 से अधिक विद्यालयों में मनरेगा से बाउंड्री बनाई जा रही है। आगामी शिक्षा सत्र शुरू होने से पूर्व सभी विद्यालय संतृप्त हो जाएंगे।- भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें