फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गोपीगंज ओवरब्रिज के दोनों लेन बंद, बाजार में बढ़ा वाहनों का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के गोपीगंज ओवरब्रिज के ज्वाइंट एक्टेंशन की मरम्मत कार्य के चलते हाईवे प्राधिकरण ने ओवरब्रिज के दोनों लेन को बंद कर दिया है। इससे स्थानीय बाजार में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। बाजार में बृहस्पतिवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। दोनो लेन बंद होने से व्यापारियों का व्यापार तो प्रभावित हो रहा है। पुलिसकर्मियों को जाम छुड़ाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को दिनभर बाजार में बड़े वाहनों का जमावड़ा रहा। हाईवे प्राधिकरण की तकनीकी टीम की ओर से इन दिनों गोपीगंज ओवरब्रिज के ज्वाइंट एक्सटेंशन के मरम्मत का कार्य चल रहा है। झरियापुल से गिराई ओवरब्रिज पर रिपेयरिंग कार्य कराए जाने से गोपीगंज का व्यापार प्रभावित है। गौर करने वाली बात है कि इसके पहले भी एक बार हाईवे के ज्वाइंट एक्सटेंशन में खराबी आई थी। जिसे तकनीकी टीम ने हाईवे के दक्षिणी और उत्तरी लेन को बारी-बारी बंद कर मरम्मत कार्य कराई थी, लेकिन इस बार प्राधिकरण की टीम ने दोनों लेन को बंद कर दिया है। इससे गोपीगंज बाजार में दोनों तरफ से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ गया है। बड़े वाहनों के बाजार में आने के कारण मौके पर तैनात पुलिसकर्मी दिनभर जाम को छुड़ाने में मशक्कत कर रहे हैं। दिनभर वाहनों के आवागमन के कारण बाजार में जाम की स्थिति बनी रह रही है। त्योहारी सीजन में चल रहे इस काम के कारण नगर के व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित है। भाजपा नेता गगन गुप्ता सहित अन्य ने इस संबध में जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराकर समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें