खरहटी चुडिहार में कथा सुनाते आचार्य शरद पांडेय। स्रोत स्वयं
गोपीगंज। नगर स्थित खरहटी चूड़िहार मोहाल आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार को आचार्य शरद पांडेय ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि भागवत कथा श्रवण से मानव का कल्याण होता है। इससे सद्गति मिलती है और जीवन धन्य हो जाता है। कथा सुनने से सात पीढ़ियों का भी कल्याण संभव है। मनुष्य का प्रथम कर्तव्य भगवान के चरणों में सदैव ध्यान बनाए रखना है। आचार्य पांडेय ने बताया कि भगवान भक्तों की रक्षा के लिए प्रकट होते हैं। वे अत्याचारियों का वध कर अपने भक्तों को बचाते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन बृहस्पतिवार को कंस जैसे अत्याचारी के वध की कथा सुनाई गई। इससे ऋषि मुनि, संत महात्मा और ब्राह्मणों का कल्याण हुआ। मौके पर यजमान बब्बू शंकर साहू पत्नी मंजू देवी सहित पं संदीप पांडेय, नीरज शुक्ला, राम प्रकाश मौजूद रहे।
खरहटी चुडिहार में कथा सुनाते आचार्य शरद पांडेय। स्रोत स्वयं