कंधरापुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव के पास सोमवार की शाम दो दिन से लापता एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंधरापुर थाना क्षेत्र के बर्जी गांव निवासी शिवबली राय ने बताया कि उनकी पत्नी राधिका राय 70 की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह दो दिन पूर्व घर से निकल गई थीं, जिसके बाद परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। सोमवार को घर से करीब पांच किलोमीटर दूर मल्लूपुर गांव के भलुवाई मार्ग पर सड़क किनारे महिला का शव मिला। शव की पहचान राधिका राय के रूप में की गई। कंधरापुर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद