फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: आज नाम वापसी के बाद साफ होगी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच हो चुकी है। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के साथ अध्यक्ष और वार्डों में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। टिकट न मिलने से नाराज होकर बागी बने उम्मीदवारों को समझाने में पार्टी के दिग्गज जुटे हैं। अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा दावेदार खमरिया तो सबसे कम गोपीगंज में हैं। जिले में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है। भदोही, ज्ञानपुर, नई बाजार, सुरियावां, गोपीगंज, खमरिया और घोसिया में अध्यक्ष और सदस्य पद पर नामांकन हो चुका है। बृहस्पतिवार को तहसीलों के नामांकन कक्ष में निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में नाम वापसी होगी। इसमें अध्यक्ष और सदस्य पद पर चुनावी गणित बिगाड़ने वाले बागियों को मनाकर नाम वापस लेने की जुगत भी लगाई जा रही है। नाम वापसी के साथ ही अध्यक्ष और सदस्य के उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो जाएगी। 28 अप्रैल को प्रतीक आवंटन होने के बाद से ही प्रचार अभियान तेज हो जाएगा। सातों निकायों में अध्यक्ष के 93 और सदस्य के 728 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जिसमें अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक खमरिया नगर पंचायत में 27 और गोपीगंज में छह ने पर्चा भरा है। आंकड़ों पर गौर करें तो भदोही में अध्यक्ष के 23, सदस्य के 255, गोपीगंज में अध्यक्ष के छह, सदस्य के 126, ज्ञानपुर में अध्यक्ष पद पर 10, सदस्य के लिए 64, सुरियावां में अध्यक्ष के लिए 11 जबकि सदस्य पर 77, नई बाजार में अध्यक्ष के लिए नौ और सदस्य पद पर 62, खमरिया में अध्यक्ष के लिए 27 और सदस्य पद पर 90 और घोसिया में अध्यक्ष के लिए सात और सदस्य के लिए 54 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें