फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: मतदाता पुनरीक्षण में लगेंगे 275 बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र आते ही विकास भवन स्थित पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय में गहमागहमी बढ़ गई है। 20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक चलने वाले मतदाता पुनरीक्षण के लिए 275 बीएलओ की ड्यूटी लगाई जा रही है। जो महीने भर घर-घर जाकर मतदाताओं का नाम जोड़ने, संशोधन और काटने काम करेंगे। जिले की सात नगर निकायों में भदोही, गोपीगंज नगर पालिका है जबकि ज्ञानपुर, सुरियावां, घोसिया, खमरिया, नई बाजार नगर पंचायत है। सातों नगर निकायों में 2017 चुनाव के अनुसार एक लाख 70 हजार मतदाता हैं। अब नए मतदाता पुनरीक्षण में संख्या बढ़नी तय है। दो दिन पूर्व आयोग की ओर से पुनरीक्षण अभियान की घोषणा करने के बाद से ही विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। बूथों का निर्धारण, मतदाताओं सूूची तैयार करने की तैयारी तेज हो गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि 20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक पुनरीक्षण कार्य होगा। पूर्व में 244 बूथ बने थे, लेकिन भदोही नगर पालिका में 28 गांव के शामिल होने से 31 नए बूथ बनने से उनकी संख्या 275 हो जाएगी। इसके लिए 275 बीएलओ लगेंगे। े1200 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाया जाएगा। एक मतदान केंद्र पर चार-चार बूथ बनेंगे। उन्होंने बताया कि बीएलओ की ओर से वार्डवार स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। बीएलओ उनके बूथ से संबंधित मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन या मतदाता सूची से नाम काटने की कार्यवाही करेंगे। जिला स्तर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। उप जिलाधिकारी को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बने है। उन्होंने कहा कि भदोही में शामिल 28 गांव में ही 40 हजार मतदाता बढ़ जाएंगे। इसके अलावा अन्य नगरों में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे करीब 50 हजार से अधिक मतदाता चुनाव में बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें