लालानगर। उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को पत्र मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को भेजकर रामपुर घाट पर पक्का पुल निर्माण कराने की मांग की। नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने बताया कि प्रयागराज-वाराणसी के मध्य गोपीगंज नगर से सटा रामपुर घाट मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, सुल्तानपुर, मध्यप्रदेश, सोनभद्र आदि क्षेत्रों को पहुंचने के लिए सबसे सरल घाट है। कई बार मांग होने के बाद भी पुल निर्माण का प्रस्ताव संभव नहीं हो सका। रामपुर घाट पर पुल बन जाने से तटवर्ती क्षेत्र का पिछड़ापन दूर होगा ही विकास का नया आयाम सामने आएगा।
शेरु दुबे-अब्दुल वहीद