अफसरों के पहुंचने से पूर्व ही केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक सजग हो जा रहे हैं। शनिवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 302 छात्र-छात्राओं में 17 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में संगीत गायन आदि की परीक्षा हुई। जिसमें नाममात्र के परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। हिंदी में पंजीकृत 27 हजार 697 परीक्षार्थियों में करीब 1375 ने परीक्षा छोड़ दी।