फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: सत्यापन सुस्त, 18 को परिषद जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण के लिए स्कूलों के भौतिक सत्यापन का काम सुस्त है। सप्ताह भर से अधिक समय बीत गया, लेकिन तीनों तहसीलों में गठित चार सदस्यीय टीम ने रिपोर्ट नहीं दी है, जबकि 18 नवंबर तक सत्यापन रिपोर्ट परिषद को भेजी जानी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फरवरी-मार्च में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराई जाती है। कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2021 में बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी थी, लेकिन 2022 में परीक्षा कराई गई। अब 2023 की परीक्षा की तैयारी हो रही है। छात्र-छात्राओं की तस्वीर साफ होने पर जियो टैगिंग के साथ ही कॉलेजों की ओर से बोर्ड की वेबसाइट पर स्कूलों की आधारभूत सूचनाओं को अपलोड किया गया है। इसमें कक्ष सहित आठ से 10 बिंदुओं पर सूचनाएं दी गई हैं। स्कूलों की तरफ से वेबसाइट पर सही सूचना दी गई है या नहीं, इसका भौतिक सत्यापन किया जाना है। सप्ताह भर पूर्व डीएम के निर्देश पर 183 माध्यमिक और इंटर कॉलेजों में संसाधनों के सत्यापन के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई। करीब सप्ताह भर बाद भी तीनों तहसीलों की टीमों की ओर से सत्यापन रिपोर्ट नहीं दी गई है। इसकेे लेकर शिक्षा विभाग काफी चिंतित है। 18 नवंबर तक हर हाल में सत्यापन रिपोर्ट परिषद को भेजनी है। गठित टीम को स्कूलों में अग्निशमन यंत्र, विद्यालय की धारण क्षमता, चहारदीवारी, बिजली कनेक्शन, वायस रिकार्डर, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी, वेब कैमरा, राउटर की हकीकत देखनी है। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि टीम को 18 नवंबर तक रिपोर्ट देनी है। उसी दिन परिषद को भेजी जाएगा। कुछ स्कूलों का सत्यापन हो चुका है। तय तिथि पर काम पूर्ण कर लिया जाएगा। 2023 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 58 हजार 593 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें