फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नो मैपिंग वोटरों के घर जाएंगे बीएलओ, लेंगे आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। एसडीएम भान सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में सुपरवाईजर एवं बीएलओ की बैठक हुई। इसमें नौ मैपिंग में आने वाले वोटरों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर दिया गया। सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे जरुरी आईडी लेने के निर्देश दिए। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर अभियान में ज्ञानपुर विधानसभा में 11 हजार 701 मतदाता नो मैपिंग की श्रेणी में आए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में वोटर शिफ्ट हो गए हैं। एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन छह जनवरी को हो गया है। अब बीएलओ ऐसे मतदाताओं को नाटिस देने के साथ ही उनसे आईडी भी प्राप्त करें। जिससे शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा जा सके। निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए और सभी योग्य मतदाताओं का नाम अंतिम सूची में सुरक्षित रहे। नोटिस आने से पहले ही बीएलओ अपने स्तर से बिना मैपिंग वाले मतदाताओं के घर जाकर संपर्क करें। उनसे आवश्यक प्रमाण पत्र लेकर सुरक्षित रखें, ताकि नोटिस मिलते ही उसका जवाब तत्काल आनलाइन अपलोड किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम तकनीकी या प्रक्रियागत कारणों से मतदाता सूची से न कटे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी की भागीदारी बनी रहे। तहसीलदार ज्ञानपुर अजय कुमार सिंह ने बताया कि एक जुलाई 1987 से पहले के लोगों को सिर्फ एक आईडी देनी है जबकि दो अगस्त 2004 के पहले के मतदाता को एक अपनी और एक माता या पिता की आईडी बीएलओ को उपलब्ध कराना है। दो अगस्त 2004 के बाद जन्म लेने वालों को अपनी आईडी संग माता-पिता दोनों की आईडी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें