फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मजदूरों में वितरित किया कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के लोकमनपुर गांव में बृहस्पतिवार को शिवम बिल्डिंग मैटीरियल केे ओर से 100 ईंट भट्ठा मजदूरों और छत विहीन परिवारों में कंबल का वितरण कराया गया। समाजसेवी शिवम तिवारी ने कहा कि ठंड के मौसम में असहाय और जरूरतमंदों क ी सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्वयंसेवी संस्था, सामाजिक संगठनों के अलावा अब सभ्रांतजन लोगों को ठंड से राहत दिलाने में रुचि दिखा रहे हैं, यह अच्छी बात है। खुले आसमान में गरीब-असहाय परिवार किन हालात में समय गुजारता है, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मौके पर अमरेंद्र कुमार बिंद, श्यामसुंदर बिंद, बृजेश तिवारी उर्फ साधु, गुलाब सिंह, हुबलाल, ओमप्रकाश, सुभाष शुक्ला, सतीश तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी तरह औराई विकास खंड के चकबीरा गांव में समाजसेवी शेषधर शुक्ला ने 50 परिवारों में कंबल वितरित किया। इस मौके पर जयप्रकाश शुक्ला, यज्ञ नारायण शुक्ला, लालमनि पाल, शाह आलम, गुड्डू अंसारी आदि उपस्थित रहे। उधर ज्ञानपुर विकास खंड के चितईपुर गांव में असहाय, वृद्धजनों को कंबल का वितरण आदर्श युवा संगठन की ओर से किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण कुमार बिंद ने कहा कि सर्दी के मौसम में ठंड से ठिठुर रहे लोगों को मदद के लिए सभी लोगों आगे आना चाहिए। इस मौके पर आनंद प्रसाद, डॉ. अनिल कुमार बिंद, डॉ. अमर कुमार बिंद, अनिका बिंद, रमेश बिंद, धर्मेंद्र, चंद्रशेखर, अर्जुन, सिरजू, सूर्यमणि, राम सूचित, विजय शंकर आद।ि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें