फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा सांसद ने किया अनुष्ठान

विज्ञापन
केंद्र सरकार के बारह वर्ष पुरा होने पर सेमराध में पुजा अर्चना करते सांसद डॉ विनोद बिंद। स्रोत स - फोटो : 1
विज्ञापन
जंगीगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने सेमराधनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन एवं आरती किया। सांसद ने प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल को लेकर अनुष्ठान करने के साथ पीएम उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी व जनसेवा को समर्पित नेतृत्व के लिए प्रार्थना की। इसके पहले उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ्ज्ञ मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। भाजपा सांसद ने कहा कि एक सांसद के रूप में, मैं स्वयं को बेहद भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे उनके स्वर्णिम कालखंड का साक्षी बनने और उनके मार्गदर्शन में देश की सेवा करने का अवसर मिला। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमल मिश्रा, जिला मंत्री सुनील बिंद, ओमप्रकाश मौर्या, शैलेश पांडेय, पंकज बिंद, शिवम तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें