गोपीगंज। श्रीराम की नगरी अध्योध्या से अक्षत का नगर में वितरण शुरू हो चुका है। राम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पहले पूरे जिले को राम भक्तिमय करने के उद्देश्य से अक्षत वितरण का कार्य हुआ है। मंगलवार को भाजपा के युवा नेता गगन गुप्ता ने सोनखरी स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में विधि-विधान से दर्शन पूजन करने के बाद अयोध्या से आए अक्षत को लोगों में वितरित किया।
बताया कि राम के काज को लेकर वे उत्साहित हैं। उन्हें नगर के हर वार्ड में प्रभु श्रीराम के अक्षत का वितरण किए जाने का मौका मिला है। जिसकी शुरूआत वे कर चुके हैं। मंगलवार को नगर के सोनखरी, फूलबाग ज्ञानपुर रोड समेत कई वार्ड में अक्षत का वितरण किया गया। इस दौरान हर व्यक्ति के पास पहुंच कर उन्हें अक्षत दिया गया और 22 जनवरी को दीपावली की तरह उत्सव मनाने की अपील की। इस दौरान विनय श्रीवास्तव, अनुराग कौशल, महाबीर उमर, योगेंद्र, मुन्नू, प्रवीण जायसवाल, राहुल चौबे समेत अन्य रहे।