जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के लोग। स्रोत संगठन
औराई। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने बुधवार को औराई ब्लॉक के सेऊर गांव में चौपाल लगाया। चौपाल में मनरेगा कानून को कमजोर किए जाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उप्र कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से मनरेगा पर किए जा रहे हमले गरीबों के काम और मजदूरी के अधिकार पर सीधा प्रहार हैं। कांग्रेस की मांग है कि मनरेगा में किए गए सभी बदलाव तत्काल वापस हों। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’ ने मनरेगा संविधान से प्राप्त अधिकार है। इसे कमजोर करना लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी इसे बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर विनोद सरोज, अवधेश पाठक, पं. दीनानाथ दुबे, राजाराम दुबे, मृत्युंजय पांडेय, लक्ष्मी शंकर चौबे, नाजिम अली आदि रहे।