काशी नरेश विश्वविद्यालय के रूसा कक्ष में बायोमैट्रिक के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़। संवाद
ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय में शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति का आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है। रूसा स्थित कक्ष में मंगलवार को विद्यार्थियों की लंबी कतार लगी। दो काउंटरों पर आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। सर्वर धीमा होने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिनों में करीब 1200 छात्र-छात्राओं का सत्यापन किया गया। नोडल डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 15 अक्तूबर तक सत्यापन करना है, इसके कारण छात्र-छात्राओं की भीड़ हो रही है। प्रथम सेमेस्टर में अधिक दिक्कत हो रही है।