फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक साल से खराब जिला अस्पताल व सीएमओ कार्यालय की बायोमैट्रिक मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय और सीएमओ कार्यालय की बायोमैट्रिक (पंचिग) मशीन करीब एक साल से खराब है। चिकित्सकों की लेटलतीफी रोकने के लिए लगी बॉयोमैट्रिक मशीन के साल भर से खराब होने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। फिलहाल रजिस्टर पर हाजिरी भरी जा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की लेटलतीफी रोकने के लिए जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय में लगभग डेढ़ साल पहले बायोमैट्रिक मशीन लगाई गई थी। जिससे चिकित्सकों की आनलाइन हाजिरी लगती रहे। जिसमें अस्पताल के समय से दो मिनट पहले तक पंचिग करना होता था। इससे यह सहूलियत होती है कि चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी समय से अस्पताल व कार्यालय पहुंचते हैं। जिसका लाभ मरीजों को मिलता है। बीते एक साल से बायोमैट्रिक मशीन खराब होने से ऑनलाइन हाजिरी नहीं हो पा रही है। ।
जानबूझ कर खराब करते हैं स्वास्थ्यकर्मी:
ज्ञानपुर। जिला चिकित्सालय में सीएमएस केबिन में लगा पंचिग मशीन एक साल से खराब है। एक व्यक्ति ने बताया कि मशीन को जानबुझ कर अस्पताल के कुछ स्वास्थ्यकर्मी खराब कर देते हैं। करीब डेढ़ साल पहले पंचिग मशीन अस्पताल में लगाई गई थी, कुछ ही दिन बाद तकनीकी दिक्क्तें आ गईं। उसे दोबारा ठीक कराया गया था। मशीन कुछ समय बाद फिर खराब हो गई, जो अब तक सही नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बायोमैट्रिक मशीन में जो तकनीकी दिक्कतें हैं। उसे तत्काल दूर किया जाएगा। इस संबंध में जिला चिकित्सालय के सीएमएस से भी बातचीत की जाएगी। - डॉ. एसके चक, सीएमओ, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें