फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रैक पर फंसी बाइक, हादसे से बची बुंदेलखंड एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन





दुर्गागंज। उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड पर सरायकंसराय गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर फंसी बाइक से टक्कर हो जाने के कारण बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन को आठ मिनट तक रोकना पड़ा। टक्कर के कारण बाइक में आग लग गई। सवार बाइक छोड़ फरार हो गया। आरपीएफ फरार बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है।



उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेलखंड पर सरायकंराय गांव के सामने रेलवे ट्रैक फाटक विहीन है। बुधवार की सुबह 10.30 बजे एक व्यापारी मुर्गा से भरे झाबा को बाइक पर बांधकर रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस दौरान उसकी बाइक ट्रैक पर फंस गई। इसी बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेस आ गई। जान बचाने के लिए चालक ट्रैक पर ही बाइक छोड़ फरार हो गया। चालक दल जब तक इमरजेंसी ब्रेक लगाते तब तक बाइक चपेट में आ गई और ट्रैक पर रगड़ खाने से बाइक में आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना आरपीएफ जंघई को दे दी। इस दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेस को आठ मिनट तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक दल, गार्ड, स्कोर्ट के जवानों ने जां के बाद ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना कराया। आरपीएफ निरीक्षक जंघई अशोक कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है। अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें