ऊंज थानाक्षेत्र के रोही बाजार में मंगलवार शाम चार बजे सड़क पार कर रही महिला को बचाने में बाइक फिसलकर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से प्रयागराज के शाहपुर निवासी एक महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
प्रयागराज के हंडिया थानाक्षेत्र के शाहपुर निवासी शकुंतला देवी (50) पत्नी गुनी बिंद मंगलवार को सुबह बेटे संग बाइक से दवा लेने चंदौली गई थी। वहां से लौटते समय जैसे ही रोही बाजार में पहुंची उसी समय एक महिला सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में सड़क पर बाइक फिसलकर गिर गई। इससे शकुंतला के सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में आसपास के लोग उसे बाजार के एक निजी अस्पताल में गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसका पति पुणे में किसी कंपनी में काम करता है। दुर्घटना की खबर मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और शव को घर लेकर गए। उसके घर संवेदना जताने वालों की भीड़ जुट गई।