फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने मारी वृद्ध को टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गोपालपुर में बाइक से टक्कर लगने की वजह से एक वृद्ध की मौत हो गई। कपसेठी मझमेड़िया मार्ग के किनारे बरवा गांव निवासी राजाराम यादव (70) बुधवार की शाम खेत से पैदल ही घर लौट रहे थे। इस बीच गोपालपुर के पास मझमेड़िया की तरफ से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें उनके साथ बाइक सवार बड़ागांव थाना क्षेत्र के भिखारीपुर निवासी जीवन (36) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों केे नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल जीवन को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। प्रभारी थानाध्यक्ष गिरजा शंकर यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें